
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ में बिखेरे अपनी प्रतिभा के रंग

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ करवाई गई। प्रतियोगिता में कुल तीस नन्हें विद्यार्थी ‘फेयरी टेल करेक्टर्स’, ‘एडवरटाइजमेंट’ और ‘कम्युनिटी हेल्पर्स’ शीर्षक के अंतर्गत विभिन्न पात्रों में नज़र आए। सभी प्रतिभागी न केवल आकर्षक वेशभूषा में मंच पर आए अपितु उन्होंने अपने पात्रों से संबंधित कई डायलॉग्स सुनाकर भी दर्शकों का मन मोह लिया।
उन्होंने ‘ए आई’, ‘शेफ-2050’, ‘सिंड्रेला’, ‘अमूल दूध’, ‘जी पे’, ‘बैंक मैनेजर’ इत्यादि विभिन्न पात्र बनकर उन्हें अपनी रचनात्मकता से मंच पर जीवंत किया। निर्णयकमण्डल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को उनके कक्षावर्ग में विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है और उनका मंच पर बोलने का डर भी दूर होता है।
● डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।



