पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘बैगलेस डे’ पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक अभिरुचि

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में 31 अक्तूबर 2026 को छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘बैगलेस डे’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
● छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘प्राइम टाइम’ शीर्षक के अंतर्गत अभाज्य संख्याओं एवं भाज्य संख्याओं की अवधारणा को सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीके से समझा। गणित से संबंधित इस रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि में विद्यार्थियों ने समूहों में ट्रेन के रंग-बिरंगे डिब्बे तैयार किए और उनमें एक से सौ तक की अभाज्य संख्याओं को दर्शाकर गणितीय अवधारणाओं को प्रदर्शित किया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए समूह-चर्चा एवं रोचक गणितीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों से प्राइम नंबर्स, कॉम्पोजिट नंबर्स, उनकी पहचान तथा उनके गुणधर्मों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यार्थियों में गणितीय समझ, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, टीमवर्क, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को विकसित करने में इस गतिविधि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
● सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने “फन गेम्स’ गतिविधि के अंतर्गत 20-मीटर रिले रेस में बहुत उत्साह के साथ भाग लेकर न केवल फिटनेस, गति और शारीरिक तालमेल में सुधार किया, बल्कि टीम वर्क और सच्ची खेल भावना का जीवंत उदाहरण भी पेश किया। इस रोमांचक दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का अभूतपूर्व विकास हुआ, जिससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास की एक नई ऊर्जा का संचार किया।
● आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पहले सत्र में ‘स्मार्ट पैनल’ में एक प्रेरणादायक हिंदी लघु फ़िल्म ‘आइ एम कलाम’ दिखाई गई, जिसके माध्यम से सपनों को पूरा करने का सकारात्मक संदेश दिया गया। इस फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देना था।
दूसरे सत्र में ‘हैंडीक्राफ़्ट वर्कशॉप’ के अंतर्गत ‘हमारी कला हमारी पहचान’ शीर्षक को सार्थक करते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके हस्तशिल्प पर आधारित कई अनोखी वस्तुएँ बनाईं। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति का विकास हुआ और उनका व्यावहारिक कौशल उन्नत हुआ। ‘कौशल बोध’ के अंतर्गत इस गतिविधि से उन्होंने धैर्य और एकाग्रता से संसाधनों का सही उपयोग करना सीखा।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि ‘बैगलेस डे’ में निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों ने संचार-कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों के कला-कौशल सराहना की

Related Articles

Back to top button