

जालंधर, 2 नवंबर। जालंधर भाजपा के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न सेल के जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा ने पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, युवाओं, शिक्षा क्षेत्र और स्वर्णकार समाज को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने का प्रयास किया है।
जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, जिला महामंत्री दीपक तेलू, योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज एवं जिला सेल कोऑर्डिनेटर संजीव मणि और राघव ज्योति ने पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद नियुक्तियों की घोषणा की।
नियुक्तियों के तहत पूर्व सब इंस्पेक्टर नवीन परभाकर को जिला एक्स सर्विसमैन सेल का संयोजक, प्रसिद्ध व्यापारी विकास ढांडा को जिला राइस ट्रेड सेल का संयोजक, पार्थ धल्ल को पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के लिए जनरेशन जेड (Gen Z) सेल का संयोजक,अध्यापक जगमोहन मागो को जिला एजुकेशन सेल का संयोजक,इंडस्ट्री सेल के कन्वीनर ज्योति टंडन, एमएस एमई सैल जिला कन्वीनर नरेश दीवान तथा भुवन मल्होत्रा को जिला स्वर्णकार सेल का संयोजक नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जालंधर भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा संगठन में मेहनती, अनुभवी और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न सेल के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों की समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को संगठन तक पहुंचाने के साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त संयोजक अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाते हुए भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देंगे।
इस अवसर पर जिला सचिव सन्नी शर्मा, बलजीत प्रिंस, विष्णु जोशी, राजिंदर पप्पी, ललित बब्बू एवं जालंधर भाजपा युवा मोर्चा प्रधान साहिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कैप्शन- नवनियुक्त जालंधर भाजपा जिला सेलों के जिला कन्वीनरो का सम्मान करते जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री दीपक तेलु,योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज व अन्य।



