
सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा दो दिवसीय दिवाली प्रदर्शनी का आयोजन।

जालंधर, 3 नवंबर: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और उद्यमशीलता के कौशल को प्रदर्शित करने के लिए दो दिवसीय दिवाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की आकर्षक रेंज प्रदर्शित की गई, जिसमें सजावटी दीये, क्ले आर्ट, क्रोशिया की-रिंग, स्कार्फ, फूलों के गमले, स्क्रंचीज़, बो, पाउच, बैग, लंच बैग, कुर्तियां, गिफ्ट आइटम, वॉल हैंगिंग और बेकार सामग्री से बनाई गई सजावटी बोतलें शामिल थीं। विद्यार्थियों ने इन रचनात्मक उत्पादों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा, नवीन विचारों और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के उत्साह, रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अपने कौशल को निखारने तथा स्वयं के साथ-साथ संस्थान का नाम रोशन करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनहर अरोड़ा और प्रिंसिपल डॉ. सिमरनजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता को और अधिक विकसित करने एवं उद्यमशीलता के गुणों को निखारने के लिए प्रेरित किया।



