
Sliderअंतराष्ट्रीय
ट्रंप को मिली करारी हार, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अब डेमोक्रेट्स का कब्जा

वाशिंगटन: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है और नतीजे सामने आने लगे हैं। इस चुनाव से यह तय होगा कि अमेरिकी कांग्रेस की दोनों सदनों पर किसका नियंत्रण होगा। इस चुनाव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। शुरुआती नतीजों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है। रिपब्लिकन पार्टी के कई मजबूत गढ़ में भी डेमोक्रेट्स को जीत मिली है। दोनों सदनों में डेमोक्रेट ने बढ़त बना ली है।अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बधाई दी है। ट्रंप ने कहा मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं, और मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखता हूं।



