
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हवन करके मनाया अपना जन्मदिन

● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की प्रेरणा से विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के अंतर्गत अक्तूबर-नवंबर माह में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों को शुभाशीष देने हेतु हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में बालवाटिका से बारहवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों ने पंडित जी के साथ वैदिक मंत्रों का सामूहिक रूप से उच्चारण करते हुए श्रद्धापूर्वक पवित्र अग्नि में आहुतियाँ अर्पित कीं। विद्यार्थियों को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अच्छे स्वास्थ्य तथा सफलता की कामना के साथ प्रसाद-वितरण के पश्चात इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने इस पुनीत समागम के माध्यम से जन्मदिन का उत्सव मनाने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को सात्विक रूप से जन्मदिन मनाने पर शुभकामनाएँ दीं।



