

सोनीपत, नवंबर 2026: भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड हरियाणा में अपने डीलर और चैनल पार्टनर नेटवर्क को मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने पोर्टफोलियो की बाजार तक पहुँच बढ़ाना और कारोबार का विस्तार करना है। इसी पहल के तहत, क्षेत्र के करीब 50 डीलर्स ने सोनीपत, हरियाणा में स्थित जीनस इनोवेशन के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर्स जय श्री बालाजी एंटरप्राइजेस और भाटिया एंटरप्राइजेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय डीलर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
यह डीलर सम्मेलन हरिद्वार में आयोजित हुआ, जो जीनस इनोवेशन के मजबूत क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तैयार करने, चैनल पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत करने और बाज़ार की बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने पर कंपनी के लगातार ध्यान को दर्शाता है। इस दौरान, ग्राहकों की बदलती पसंद, सोनीपत और आसपास के बाजारों में कारोबार के अवसरों, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाज़ार से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हरिद्वार में जीनस इनोवेशन की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के दौरे से हुई। इस दौरान, डीलर्स को कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, काम करने के तरीकों और गुणवत्ता के मानकों को करीब से समझने का मौका मिला। दूसरे दिन डीलर सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बाजार में उभरते नए अवसरों और कारोबार को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जीनस इनोवेशन के नए और उन्नत के पॉवर सॉल्यूशंस पोर्टफोलियो पर खास ध्यान दिया गया। इसमें कंपनी का इनबिल्ट लिथियम इन्वर्टर मैक्सीलायन और हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर की नई सीरीज हाई-फ्लो हाइब्रिड शामिल हैं। प्रोडक्ट प्रदर्शन और इंटरैक्टिव सेशंस के माध्यम से डीलर्स को पॉवर बैकअप और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े कंपनी के समाधानों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।
कार्यक्रम में बोलते हुए, जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स, श्री हर्षवर्धन शर्मा ने कहा, “हमारी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में चैनल पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उनकी मदद से हम पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुँचा पाते हैं। बाज़ार की अच्छी समझ और स्थानीय ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव हमें अपनी पहुँच का विस्तार करने और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इस डीलर सम्मलेन में हमें बाज़ार की बदलती जरूरतों पर विचार साझा करने और डीलर्स को अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर जानकारी देने का मौका मिला। जीनस में हम इस क्षेत्र में अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए प्रोडक्ट ट्रेनिंग, बाज़ार में जरूरी सहयोग और तकनीक आधारित समाधान उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रहे हैं।”
इस बैठक में प्रोडक्ट से जुड़ी खास ट्रेनिंग और इंटरेक्शन सेशंस भी आयोजित किए गए, ताकि डीलर्स जीनस इनोवेशन के पोर्टफोलियो को बेहतर ढंग से समझ सकें और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सकें। कंपनी ने इस मौके पर चैनल पार्टनर्स से ग्राहकों की बदलती पसंद और सोनीपत व आसपास के बाज़ारों में कारोबार के नए अवसरों को लेकर सुझाव भी लिए।
सोनीपतमें डीलर्स के साथ यह बैठक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र में जीनस इनोवेशन की व्यापक ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 7.5 लाख से अधिक यूनिट है। इसके पास 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएँ हैं। 10,000 से अधिक रिटेल पार्टनर्स के नेटवर्क के साथ जीनस इनोवेशन अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएँ दे चुकी है और 28 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है।



