
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में MS EXCEL एवं बिजनेस एनालिटिक्स फ्रेमवर्क पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपाटर्मेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा एमएस एक्सल एंड बिजनेस एनालिटिक्स फ्रेमवर्क पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें स्रोत वक्ता के रूप में कॉलेज के ही टैली इंस्ट्रक्टर मिस्टर गगन ज्योति उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस वर्कशाप के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस तरह की वर्कशॉप समय की मांग है जो कि हम समय-समय पर करवाते ही रहते हैं ताकि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी क्षेत्र विशेष में सिद्ध हस्त हो सके। इस वर्कशाप के दौरान श्री गगन ज्योति ने विद्यार्थियों को इंट्रो टू एक्सेल एडवांस्ड, टेक्स्ट एंड लॉजिकल फंक्शंस (Excel Advanced, Text & Logical Functions )का परिचय देने के साथ -साथ
डेटा फिल्टरिंग एंड सॉर्टिंग (Data filtering & sorting)
क्रिएटिंग डायनेमिक मॉडल्स (डायनेमिक मॉडल बनाना)
बेसिक मैथमैटिकल फंक्शंस,डिस्क्रिप्टिव स्टैटिस्टिक्स,
मूविंग एवरेजेस, वेरिएंस,चार्ट्स एंड ग्राफ्स, डेटा विजुअलाइजेशन की विस्तृत जानकारी दी। इस वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यापार और वित्तीय निर्णय लेने में स्प्रेडशीट टूल्स के व्यावहारिक कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और उनके व्यावहारिक प्रयोग की समझ को छात्रों में बढ़ाना था। डॉ ढींगरा ने वर्कशॉप के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं श्री अमनदीप ठाकुर के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि भविष्य में इसी तरह की सार्थक विषयों पर अन्य वर्कशॉप्स का भी आयोजन करें।



