
पंजाबशिक्षा और संस्कृति
पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 जालंधर छावनी में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया*

जालंधर 6 नवंबर
पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3 जालंधर छावनी में वार्षिक खेलकूद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री हरजिंदर भाटिया द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती जैस्मीन भाटिया का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
खेल दिवस में कक्षा छठी से बारहवीं के लिए सौ मीटर दौड़ (U -14) (U-17) हुई। इसके अतिरिक्त गुब्बारा फोड़, मेंढक दौड़, नींबू दौड़, उल्टी दौड़ इत्यादि खेल हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती जैस्मिन भाटिया द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। श्री हरजिंदर भाटिया द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा, श्री संदीप, श्रीमती मोनिका इत्यादि अध्यापक उपस्थित थे।



