Slider

मन चल रे, वृंदावन धाम, राधे राधे गायेंगे का संकीर्तन गूंजा शक्ति नगर में – आकाश मल्होत्रा

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की और से कार्तिक मास की शुभ मंगलमय बेला में प्रभातफेरी का आयोजन शक्ति नगर स्थित मंगत राम जी के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, हर्ष शर्मा, निखिल मेहरा, बॉबी मेहता, दीपक शर्मा, विशाल ढल्ल ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व के मधुर संकीर्तन के साथ किया इस संकीर्तन में राधा नाम के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्ति मय बन गया प्रभात फेरी में शक्ति नगर पार्क में सैर करने आए भक्तों ने भी राधा राधा नाम का संकीर्तन करते हुए ख़ूब नृत्य किया प्रभातफेरी चुघ निवास से होती हुई जतिंदर शर्मा,(शर्मा ऑप्टिकल वाले ), गगनेजा परिवार, चड्ढा निवास, अरोड़ा निवास, वेद प्रकाश, के निवास स्थानों पर भ्रमण करतीं हुई मंगत राम जी के निवास स्थान पर बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न हुई प्रभातफेरी का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के द्वारा किया गया आदित्य मग्गो ने राधा रानी का मधुर संकीर्तन करते हुए क्षेत्र का माहौल भक्ति मय कर दिया अश्विनी सेठी ने नारायण नारायण हरि हरि, गुणगान करते हुए संकीर्तन को आगे बढ़ाया सनी दुआ ने राधे राधे राधे, वृंदावन विलासिनी, राधे राधे संकीर्तन करते हुए भक्तों को आनंद के साथ साथ झूमने पर विवश कर दिया विशाल ढल्ल ने वृंदावन प्यारों वृंदावन, मन चल वृंदावन चलिए के साथ साथ हरे कृष्ण महामंत्र करते संकीर्तन को विश्राम दिया इस मंगलमय प्रभातफेरी का भक्तों ने खूब आनंद लिया इस शुभ अवसर परमंगत राम जी, रिंकू शर्मा, हरबंस लाल, सरीन जी, चड्ढा जी, दिनेश कत्याल, अरुण देव,वरिंदर चड्ढा, रवि आनंद, ओम प्रकाश जी, बॉबी मेहता, राकेश मग्गो, पुनीत ठाकुर, समीर कक्कड़, हैप्पी जी, लोकेश आनंद, राजीव शर्मा, वेद जी, प्रदीप कोछड़, बिल्लू जुनेजा जी, मीनू कत्याल, सुलेखा शर्मा, गीता कश्यप, नीलम मग्गो, गीतू, सीमा ,नीतू कोहली, दीपिका, सोनम, कृतिका, तन्वी, शुभि, पिंकी, ईशा, सोनम, ताम्पा, वैशाली, अनु, के साथ साथ और भी भक्त इस मंगलमय प्रभातफेरी का आनंद लेते हुए प्रभु नाम की मस्ती में लीन थे

Related Articles

Back to top button