Sliderपंजाब

जालंधर का व्यस्त रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी से बंद

जालंधर: गुरुनानकपुरा रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी आने के कारण फाटक बंद करना पड़ा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने के चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों को पी.ए.पी. चौक से होते हुए रामामंडी की ओर से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ा। इससे लोगों का अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च हुआ। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रेलवे फाटक की तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करवाने की मांग की, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button