Sliderराष्ट्रिय

उग्रवादियों की गोलीबारी में दो महिलाओं समेत 4 की मौत

मणिपुर : उखरुल जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो वाहनों पर गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं समेत चार नगा लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री एल. दिखो, जो खुद नगा समुदाय से हैं, ने बातचीत और सुलह की अपील की है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर शांति बहाली का खाका तैयार करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को एक महिला और उसके बेटे तथा दो लोगों की हत्या की घटना दोपहर करीब एक बजे इंफाल-उखरुल मार्ग पर न्यू हेवन इलाके में हुई, जब हथियारबंद विद्रोहियों ने चार पहिया दो वाहनों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा दोनों कारों में सवार दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के सामने के शीशों पर गोलियों के निशान मिले।

Related Articles

Back to top button