

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की तरफ़ से कार्तिक मास प्रभातफेरी का आयोजन विनय नगर स्थित तेजपाल शर्मा के निवास स्थान पर हुआ संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, दीपक शर्मा, बॉबी मेहता, यांकिल कोहली, समीर कक्कड़, ने मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, से आरंभ किया सम्पूर्ण क्षेत्र गोबिंद जय जय, गोपाल जय जय, के संकीर्तन में भक्ति रस में समा गया सनी दुआ ने छोटी छोटी गईया, छोटे छोटे ग्वाल, छोटों सो मेरो मदन गोपाल, का संकीर्तन करते हुए गोपाष्टमी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि आज की पवित्र तिथि में यशोदा मैया ने बाल गोपाल ठाकुर जी को गऊ चारन के लिए भेजा इस मंगलमय शुभ दिन को समूह संत महापुरुष गऊ पूजन भी करते हैं और गऊ माता की सेवा भी विशाल ढल्ल ने सोहना जी सोहना मेरा श्याम, का अदभुद संकीर्तन कर सभी को झूमने, नृत्य करने पर विवश कर दिया हर कोई इस मधुर संकीर्तन को बड़े भाव से श्रवण करते हुए भगवान् के ध्यान में मस्त रहा प्रभातफेरी में शामिल भक्तों का अरोड़ा फैमिली, मित्तल निवास, हरि वंश परिवार, गुप्ता परिवार, मिगलानी परिवार, साही परिवार, सिंह परिवार, वर्मा परिवार, सभरवाल निवास,कत्याल परिवार ने ठाकुर जी की आरती के साथ साथ भक्तों पर पुष्पों की वर्षा करते हुए सभी का स्वागत किया अश्विनी सेठी ने राधा रानी की जय, महारानी की जय, के साथ साथ हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए सभा को विश्राम दिया इस मंगलमय सुअवसर पर सहयोग कर रहे निताई प्रभु, सागर, राकेश, राजू, लवलीन, सुधांशु, राजू कश्यप, शिवांश कुमार, साहिल, पवित्र सिंह, सुरिंदर, विक्की, संजय, रोहित, पल्लवी, निधि, गुड्डी, राशिम, नेहा, गीता कश्यप, रजनी, राधिका, वाणी, ललिता, के साथ साथ और भी भक्त इस संकीर्तन में झूमते हुए प्रभु भक्ति का आनंद ले वातावरण को भक्ति मय कर रहे थे



