
नई दिल्ली : भारत मंडपम में आयोजित फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक सेहत को लेकर चल रही राजनीतिक बहस का सीधा जवाब दिया है पीएम मोदी ने ठोस आर्थिक आंकड़ों और विश्व बैंक की रिपोर्ट के जरिए अर्थव्यवस्था की मजबूती का खाका पेश किया प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है और देश की विकास दर करीब 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है पीएम मोदी ने बताया कि बीते अक्टूबर महीने में भारत का वस्तु निर्यात लगभग 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो अब तक का किसी एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को देखते हुए मूडीज एसएंडपी ग्लोबल फिच रेटिंग्स , विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत की विकास दर के अनुमान को ऊपर की ओर संशोधित कर रही हैं वैश्विक अनिश्चि तताओं के बीच भारत करीब 7% की ग्रोथ रेट के साथ दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे बना हुआ है विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में महज 12 से 13 सालों के भीतर 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को मात दी है पिछले 12 वर्षों में देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योगपतियों की मेहनत से भारत ने अपनी तस्वीर बदली है



