

दिल्ली: वेज बर्गर के बदले नाॅन-वेजबर्गर भेजने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने बर्गर किंग इंडिया और स्विगी को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि यह खाना खाने से दो बच्चे बीमार हो गए थे। गुरुग्राम जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने गुरुवार को 2021 की इस घटना पर दोनों कंपनियों को कुल 72,000 रुपये देने का आदेश दिया।गुरुग्राम के सेक्टर 46 में रहने वाले शिकायतकर्ता भगवान दास मंगला ने बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2021 को स्विगी के जरिए बर्गर किंग से अपनी बीमार पत्नी के लिए चार वेज बर्गर मंगवाए थे। पत्नी की सेहत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने पैकेट नहीं खोला, जिसके बाद उनके बच्चों ने पैकेट खोलकर बर्गर खा लियामंगला के अनुसार, बच्चों को बर्गर का स्वाद अजीब लगा और उन्हें जी मिचलाने के साथ उल्टी भी हुई। शाम को जब उन्होंने पैकेट देखा, तो उन्हें पता चला कि वह मांसाहारी था। इसके बाद उन्होंने स्विगी में शिकायत दर्ज कराई। मंगला ने कहा, “इस घटना से हमारे शाकाहारी परिवार की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और हमें मानसिक तनाव झेलना पड़ा। विरोध करने पर बर्गर किंग के एक प्रतिनिधि ने गलती मानी और मामले को बाहर सुलझाने की बात कही।उन्होंने बताया कि कंपनी ने 25,000 रुपये के मुआवजे के साथ परिवार की पसंद की एक या दो धार्मिक यात्राओं का खर्च उठाने का प्रस्ताव दिया था। मंगला ने इस पेशकश को ठुकरा दिया और उपभोक्ता अदालत में शिकायत कर 60,000 रुपये के मुआवजे की मांग की।



