

*जालंधर, 23 नवंबर 2026*
*नर सेवा नारायण सेवा* के संकल्प को साकार करते हुए लायंस क्लब जालंधर की ओर से प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में आज एक सराहनीय सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।
क्लब द्वारा *एक जरूरतमंद परिवार को उसकी बेटी के विवाह के अवसर पर राशन भेंट किया गया। यह सेवा प्रकल्प पंजाब मोटर पार्ट्स ऐसोशिऐशन के सदस्य श्री इंदरजीत ठाकुर, श्री राकेश गुप्ता, श्री अजय पुरी और श्री रमन मित्तल के सौजन्य से संपन्न हुआ*। क्लब के सभी सदस्यों ने सभी चारों प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,पूर्व प्रधान श्रीराम आनंद,सैकट्री अरुण वशिष्ट,पीआरओ सरवन अग्रवाल,सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,डाक्टर अमरजीत सैनी,खुशपाल सिंह, रमेश कुमार कश्यप, ए.के. बहल,सेवा सिंह,राकेश खिल्लन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि हम इस तरह के सेवा प्रोजेक्ट्स लगातार कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद परिवारों की कुछ सेवा हो सके हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज सेवा है। *पूर्व प्रधान श्रीराम आनंद ने कहा कि क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है*।
परिवार ने इस सहयोग के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया।


