Sliderपंजाब

अमित कुमार (फ़िल्म वाले )के निवास स्थान कृष्णा नगर से निकली भव्य मंगलमय प्रभातफेरी, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत।

**जालंधर।** श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कृष्णा नगर में भव्य एवं मंगलमय प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी का शुभारंभ अमित कुमार के निवास स्थान से मंगला चरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व वंदना के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर हर्ष शर्मा, विशाल ढल्ल, मुकेश खत्री, दीपक शर्मा, मकुल, लक्की, राम कश्यप, यांकिल कोहली, आदित्य मग्गो, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, बॉबी मेहता, निखिल मेहरा, रमण शर्मा, पुनीत ठाकुर, पतित पावन दास, निताई प्रभु, राजू कश्यप, विपन कुमार, आदित्य मग्गो, गोबिंद शर्मा,राकेश मग्गो, रमन शर्मा, आदर्व शर्मा, बाल किशन, जतिन नागपाल, आकाश मल्होत्रा, यांकिल कोहली, समीर कक्कड़, पुनीत ठाकुर, राघव,अश्विनी सेठी, बॉबी मेहता, लक्की,सागर, हरीश सेठी,राकेश,और वासु नागपाल ने मधुर संकीर्तन के साथ प्रभु का गुणगान किया।

प्रभातफेरी में सहयोग कर रहे प्रभु भक्तों का रश्मी, राकेश कुमार, सीमा, अमित कुमार, अंश खन्ना, ग्रेवी, सैम, प्रणव सेठ, जतिन, हीना, पूनम मेहता, चंदर कांत, अश्वनी कुमार, ममता, याशिका, संभव, डिम यारा, अंकुश, वैदेही, बिट्टू, सोहित, अनुज, अक्षय कृष्ण दास, गुगलानी साहिब, अरविंद कुमार, विमल, अनुराधा, जय किशन, बिल्ला, विकास वर्मा, हरीश सेठी,परिवार द्वारा रंग बिरंगी पुष्पों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान ठाकुर जी की पालकी की सेवा अरोड़ा परिवार में की। श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलबाग नगर के परम सेवक अक्षय कृष्ण दास ने महाप्रभु जी की वाणी को स्मरण करते हुए हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए संपूर्ण क्षेत्र को भक्ति के वातावरण में रंग दिया। अश्वनी सेठी ने राधा नाम का मधुर संकीर्तन करते हुए सभी को खूब आनंद करवाया। राजू कश्यप ने राम जी की निकलीं सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, आकाश मल्होत्रा ने राम, राम, राम, राम, की उच्च ध्वनि से भक्तों को खूब नृत्य करवाया। विशाल ढल्ल ने वृंदावन मेरो, वृंदावन, के साथ साथ राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली, का अदभुद प्रेममय संकीर्तन करते हुए भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया अंत में दीपक शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र के साथ हरि बोल, हरि बोल की मस्ती में लीन भक्तों को संकीर्तन में झूमते, नृत्य, करवाते हुए कार्तिक पूर्णिमा की अंतिम प्रभात फेरी को विश्राम दिया। सनी दुआ ने इस मंगलमय सुअवसर पर सभी भक्तों, धर्म प्रेमियों, समस्त सनातन परिवारों, और प्रभात फेरी आयोजन करने वाले सहयोग करने वाले, संकीर्तन करने वाले, सेवा करने वाले,समस्त भक्तों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रकट किया। प्रभु भक्ति में लीन भक्तों की आँखों से अश्रु पाद हो रहा था जिससे भावुक माहौल बन गया।

सनी दुआ ने बताया कि बहुत जल्द ठाकुर जी का राज भवन आप सभी के सहयोग से बनने जा रहा हैं कृपा कर समस्त भक्त अपना अपना बहुमूल्य योगदान इस में अवश्य डालें, मंडल का मुख्य उद्देश्य छोटे छोटे बच्चों को भगवान् के नाम में लगाना, संकीर्तन के साथ साथ हरिकथा में निपुण, हर तरह के साज सिखाना और सनातन धर्म के प्रति प्रचार प्रसार करना यही श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल का संकल्प हैं।

Related Articles

Back to top button