
जालंधर वेस्ट विधानसभा में भाजपा की बड़ी ताकत का प्रदर्शन, आबादपुरा में दीपक तेलू के नेतृत्व में सैकड़ों नौजवान भाजपा में शामिल

जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब आबादपुरा में मंडल प्रधान सोनू चौहान के नेतृत्व और जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की की रहनुमाई में सैकड़ों नौजवानों ने जिला भाजपा महामंत्री दीपक तेलू के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर वेस्ट में नौजवानों का भाजपा के साथ जुड़ना पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नए साथियों को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करेगा। जालंधर वेस्ट में भाजपा का बढ़ता परिवार आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में नई ताकत बनकर उभरेगा।
जिला भाजपा महामंत्री दीपक तेलू ने कहा कि आबादपुरा सहित जालंधर वेस्ट के नौजवानों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह है। नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और देश के विकास से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नए साथी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी तथा सभी मिलकर भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
इस मौके पर जिला भाजपा सचिव ललित बब्बू, सुशील सोंधी, दीपक बावा, कुक्कू भारद्वाज सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिन्होंने पार्टी ज्वाइन की है अमित कुमार,, अंकुश ,विशाल, विनय ,मनीष ,कारण ,राहुल नहर ,विवेक गिल, नीरज सोंधी ,विशाल सोंधी, साहिल मट्टू ,गौरव इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की



