Sliderपंजाब

ASI की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने बनाया निशाना

अमृतसर: दाना मंडी के पास वीरवार देर रात करीब 2:30 बजे बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गश्त कर रहे ASI हरजीत सिंह पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल ASI को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ASI हरजीत सिंह दाना मंडी के पास गश्त पर थे। इसी दौरान बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button