Sliderराष्ट्रिय

इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर कुदरत का करिश्मा देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर अब ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में मौसम के बिगड़ने की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग ने गुरुवार शुक्रवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बीच-बीच में 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।बुधवार रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मंगलवार को पारा 31.6 डिग्री था जो शुक्रवार तक गिरकर 27-29 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है। यानी अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आएगीइन राज्यों में भी बादलों का डेरा रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिखेगा जिससे धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button