Sliderराष्ट्रिय

जंतर-मंतर पर CJP का धरना जारी

दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी का सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है बारिश के बीच सुबह से ही अभिजीत दीपके के समर्थकों का जुटना शुरू हो चुका है सीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है उसने पीछे नहीं हटने की चेतावनी दी है सीजेपी प्रतिनिधियों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच सोमवार को मुलाकात तो हुई लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से उनकी किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर हलचल देखने को मिल रही है सोमवार को संसद के रास्ते छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद आज हालात सामान्य हैं. हालांकि संसद मार्ग पर कल की तरह पुलिस का सख्त पहरा है.

Related Articles

Back to top button