Sliderपंजाब

रोटरी क्लब ऑफ जालंधर ने 37 वें राशन वितरण समारोह में 50 जरूरतमंद महिलाओं को राशन बांटा जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन देना सबसे उत्तम कर्म : विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/
आज रोटरी क्लब ऑफ जालंधर की ओर से 37वां राशन वितरण समारोह चामुंडा देवी मंदिर मॉडर्न कॉलोनी न्यू जवाहर नगर में आयोजित किया गया। क्लब के प्रधान रोटेरियन जतिंदर जायसवाल
की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक रमन अरोड़ा मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। आर्थिक रूप से कमजोर 50 महिलाओं को राशन वितरित किया गया।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने क्लब द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि
गरीब व जरूरतमंदों को राशन देने के लिए क्लब की तरफ से व्यापक स्तर पर चलाई जा रही मुहिम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ जालंधर समाज के सामने सेवा का दर्पण है जिससे हजारों साधनहीन लाभान्वित हो रहे है और यह सेवा निरंतर चल रही है। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन देना सबसे उत्तम कर्म है। कारण जब इंसान आर्थिक रूप से पिछड़ता है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार के लिए राशन का जुगाड़ करने की होती है। ऐसे में रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के सभी पदाधिकारी व सदस्य जरूरत परिवारों को राशन देकर अपनी सामाजिक तथा नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं। विधायक श्री अरोड़ा ने क्लब को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। क्लब की तरफ से मुख्य अतिथि विधायक रमन अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर क्लब के प्रधान जतिंदर जैसवाल सहित ब्रेजेश सिंह, अभिषेक चौधरी, डॉ. धन्य नैयर, सुखविंदर सिंह, एस के बंसल, इकबाल अरोड़ा सहित क्लब केसम्मानीय सदस्य काफी बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button