Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

प्राचीन हनुमंत मंदिर से बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शनों लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना

श्री शिव शक्ति वेलफेयर क्लब द्वारा प्राचीन हनुमंत मंदिर, कौला वाला तालाब से बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना का आयोजन किया। कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया एंटी करप्शन सेल के राज्य अध्यक्ष रमन नेहरा एवं शशि नेहरा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं की बस को हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच रवाना किया गया। इस मौके पर रमन नेहरा ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा श्रद्धा आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान शिव से सभी यात्रियों की कुशल यात्रा और सकुशल घर वापसी की कामना की। शशि नेहरा ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। श्री शिव शक्ति वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने सभी यात्रियों के लिए सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रमन नेहरा, शशि नेहरा, सुधा बेदी, राकेश अग्निहोत्री, लाडी अग्रवाल, रमन कुमार, रजनीश तलवाड़, गुलशन चौहान, हिमांशु चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button