
लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में दोपहर का भोजन करवाया*

जालंधर, 21 जुलाई 2026,लायंस क्लब जालंधर की ओर से समाज सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा में दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया।क्लब के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में हुए इस सेवा कार्य में पिंगलवाड़ा में रह रहे बेसहारा,बुजुर्गों और जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए एंव सभी रहने वाले बुजुर्गों को भोजन परोसा गया।सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर पुनीत मल्होत्रा,प्रीती मल्होत्रा, क्लब सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ट्रेजियर सुरिंदर सिंह,सरवन कुमार अग्रवाल,मीडिया इंचार्ज जगन्नाथ सैनी,सीनियर लांंयन सदस्य एम एल गुप्ता,ऐ के बहल,हर्षवर्धन शर्मा,सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी,गौरव उप्पल,राजविंदर सिंह वालिया,अरमान बढेरा अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रधान अश्विनी मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया।मल्होत्रा जी ने बताया कि हमारे लायंस क्लब जालंधर का स्लोगन ही *नर सेवा नारायण सेवा* है और क्लब का मुख्य उद्देश्य ही मानवता की सेवा करना है और पिंगलवाड़ा जैसी संस्थाओं में आकर सेवा करने से मन को सुकून मिलता है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इस तरह के सेवा कार्य करता रहेगा।सभी सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन परोस कर सेवा की। पिंगलवाड़ा प्रबंधकों ने लायंस क्लब जालंधर का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया।



