Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की काव्या जैन ने पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग में यूनिवर्सिटी में हासिल किया प्रथम स्थान

एपीजे कॉलेज के विद्यार्थी सर्वदा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के साइकोलॉजी डिपाटर्मेंट से पीजी डिप्लोमा आफ काउंसलिंग की छात्रा काव्या जैन ने गुरु नानक यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित फाइनल परीक्षाओं में 9.25 एसजीपीए हासिल करके प्रथम, पल्लवी शर्मा ने 9 एसजीपीए के साथ द्वितीय एवं ग्रुरसाहिब सिंह थिंद ने 8.25 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ नीरजा ढींगरा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने साइकोलॉजी विभाग की प्राध्यापिका मैडम निहारिका एवं मैडम हरप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button