पूंछ : जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दलान में देर शाम को अचानक बेतर नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ से नदी के बीच स्थित टापू मवेशियों को चराने के लिए गई दो महिलाएं, एक पुरूष और करीब 15 मवेशी बीच नदी में फंस गए। इस बीच कई घंटे तक बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार करने पर भी जब पानी कम नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पुलिस को लोगों के नदी में फंसे होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर क्षेत्र के चौकी प्रभारी पुलिस और एस.डी.आर.एफ. के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कड़े प्रयासों के बाद तीनों लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।