
*अनोखी नारी, सब पर भारी” —* *अमिता अग्रवाल*
इसी विचार को साकार करते हुए इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर अनोखे क्लब द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब की अध्यक्ष एवं संस्थापक श्रीमती अमिता अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्लब की चेयरपर्सन पूनम जगोता जी, जनरल सेक्रेटरी मंजुला सूद जी, जॉइंट सेक्रेटरी परमजीत कौर साहनी जी तथा चीफ बेंच कुलवंत कौर कलसी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
योग और फिटनेस के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाली निम्मी चौधरी जी, गौरी सेन जी और डॉ. सुषमा चावला जी ने महिलाओं को योगाभ्यास सिखाया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर नेहा सेठी विशेष तौर पर अमृतसर से आए जो की अध्यक्ष हैं स्वदेशी जागरण मंच की उन्होंने अपनी उपस्थिति दी शिव अरोड़ा जी जो की एक गणमान्य व्यक्ति है जालंधर शहर के उन्होंने अपनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दी। अनोखी क्लब की महिलाओं ने एक समान टी-शर्ट, कैप्स, टॉवेल और अन्य आवश्यक सामग्री के साथ पूरे उत्साह और ऊर्जा से इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे आयोजन का माहौल और भी आकर्षक बन गया। अनोखी क्लब लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। क्लब की चेयरपर्सन पूनम जगोता जी के सहयोग, मार्गदर्शन और समर्थन से क्लब निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। डॉक्टर, एडवोकेट, सीए, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिष्ठित महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनोखी क्लब को एक मजबूत और प्रेरणा मंच बनाती है। क्लब की पूरी एग्जीक्यूटिव टीम की उपस्थिति में आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय योगा डे कार्यक्रम स्वास्थ्य, एकता और महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया। सभी प्रतिभागियों ने इसे एक यादगार और प्रेरणा आयोजन बताया। अनोखी नारी, सब पर भारी — स्वस्थ नारी, सशक्त नारी। धन्यवाद।