Sliderअन्य राज्य

बिस्तर में आग लगने से 95 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत

मध्यप्रदेश : इंदौर में बिस्तर में आग लगने से 95 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस की एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, वृद्धा के परिजनों का दावा है कि उसके बिस्तर में आग पटाखे के कारण लगी थी, हालांकि पुलिस इस घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।सहायक पुलिस आयुक्त रुबीना मिजवानी ने बताया कि हीरा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गुल बाई के बिस्तर में आग लगी, जिसमें उनके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिजन उन्हें शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Related Articles

Back to top button