Sliderअंतराष्ट्रीय

अमेरिका के केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी

अमेरिका: अमेरिका के केंटकी राज्य की केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में मंगलवार को गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है।जैसे ही गोलीबारी की सूचना मिली, फ्रैंकफर्ट पुलिस तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक संदिग्ध की पहचान, उसकी उम्र, या हमले का मकसद सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

Related Articles

Back to top button