Sliderपंजाब

अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : दिल्ली के साथ हरियाणा में भी पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए तीनों बांग्लादेशी आपस में भाई-बहन है। उनके पास से पश्चिम बंगाल का नकली आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इन्होंने 8-8 हजार रुपए में यह आधार कार्ड बनवाएं थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय फातिमा उर्फ लोमिया, 25 वर्षीय खदीजा उर्फ तनिशा और 19 वर्षीय मोहम्मद हबीब शामिल हैं

Related Articles

Back to top button