पंजाबशिक्षा और संस्कृति

*श्री गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई*

एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु जी की शिक्षाओं एवं उनके सार्वभौमिक संदेश से परिचित करवाना तथा उनमें शांति, करुणा, समानता और निःस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना था।

सभा का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात भावपूर्ण शब्द गायन ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार चंदेल जी ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाओं – नाम जपना, किरत करना और वंड छकना – के महत्व से अवगत करवाया। साथ ही, उन्होंने एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को दया, विनम्रता, ईमानदारी और मिल-बाँटकर रहने जैसे सद्गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह विशेष प्रार्थना सभा श्री गुरु नानक देव जी के सार्वभौमिक संदेश ‘एक ओंकार’ की सार्थक अभिव्यक्ति बनी तथा इसने विद्यार्थियों को उनकी शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button