Sliderपंजाब

आज का राशिफल ज्योतिषी आचार्य रितिका मरवाहा द्वारा

जालंधर: ♈ मेष
मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। करियर में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।
♉ वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। काम में अच्छे परिणाम और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। बोलते समय संयम रखें।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को आटा दान करें।
♊ मिथुन
रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रतियोगिता में सफलता और यात्रा से लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: गणेश जी को हरे फल अर्पित करें।
♋ कर्क
अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सुख बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नए निवेश में सावधानी रखें।
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।
♌ सिंह
धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और किसी नए काम की योजना बन सकती है।
उपाय: कन्याओं को फल खिलाएं।
♍ कन्या
काम में उत्साह रहेगा और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के लिए प्रयास बढ़ाएं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♎ तुला
काम का दबाव और खर्च बढ़ सकता है। नौकरी बदलने या बड़े आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।
♏ वृश्चिक
धन लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान दें।
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।
♐ धनु
परिवार में मतभेद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सावधानी बरतें।
उपाय: पक्षियों को अनाज खिलाएं।
♑ मकर
योजना बनाकर काम करने से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य और वाणी दोनों पर संयम रखें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
♒ कुंभ
परिवार से जुड़ी परेशानियां सुलझ सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में आज नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।
♓ मीन
धैर्य से काम लेने का दिन है। अचानक धन लाभ या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।
उपाय: गणेश जी को फल अर्पित करें।

Related Articles

Back to top button