Sliderअन्य राज्य

आज से पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थम जाएगा चुनाव प्रचार, शाम 5 बजे से लागू होगा ‘साइलेंस पीरियड’

दिल्ली: आज शाम 5 बजे से चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में साइलेंस पीरियड लागू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के चुनावी प्रचार या मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रसारण पर पूरी तरह रोक रहेगी। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(बी) के तहत मतदान होने से 48 घंटे पहले ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो जाता है। इस दौरान टीवी, रेडियो या अन्य किसी भी माध्यम से चुनाव से जुड़ी ऐसी सामग्री प्रसारित नहीं की जा सकती, जो मतदाताओं को प्रभावित करे। इन दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। नतीजे 4 मई को आएंगे।

Related Articles

Back to top button