Sliderपंजाब

आतंकी पन्नू की राष्ट्रगान को लेकर धमकी

जालंधर: प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टि के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भड़काऊ गतिविधियों को तेज करते हुए पंजाब के युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया है। हाल ही में जारी एक वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने खुद को जेन-Z से जोड़ने की कोशिश करते हुए उन्हें देश के खिलाफ उकसाने का प्रयास किया है।वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि वह 12 जनवरी से पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रगान को लेकर बाधा पैदा करने की योजना बना रहा है, यानी कि 12 जनवरी से राष्ट्रगान बंद हो जाएगा। राष्ट्रगान जन- गण- मन बंद करवाएंगे और उसकी जगह, “देह शिवा बर मोहे इहे” चलाएंगे। इसके साथ ही पंजाब से हिन्दी को भी हटाया जाएगा।इसके साथ ही उसने युवाओं से SFJ की गतिविधियों से जुड़ने की अपील भी की है।

Related Articles

Back to top button