Sliderराष्ट्रिय

इबोला वायरस को लेकर देश में अलर्ट जारी

दिल्ली: अफ्रीका महाद्वीप के कुछ देशों में पैर पसार रहे खतरनाक Ebola Virus को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। WHO द्वारा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों को लेकर जन स्वास्थ्य आपातकाल का ऐलान किया गया है। इस घोषणा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी के चलते देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के लिए एक नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है यह गाइडलाइंस मुख्य रूप से कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे अत्यधिक प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर लागू होगी। सरकार ने यात्रियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं यदि किसी यात्री में तेज बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, दस्त, गले में खराश या शरीर से खून बहने जैसे लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें इमिग्रेशन काउंटर पर जाने से पहले ही एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को इसकी जानकारी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button