Sliderदोआबापंजाब

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में क्रिसमस का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

जालंधर, 24 दिसंबर: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में क्रिसमस का त्योहार अत्यंत
हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान परिसर को सुंदर सजावट से सजाया गया,
जिससे प्रेम, खुशी और भाईचारे का संदेश फैला। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत
मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। स्वादिष्ट बेकरी आइटम्स की
व्यवस्था शेफ मनीष द्वारा विद्यार्थियों के साथ की गई, जिसने सभी को आकर्षित किया। क्रिसमस
ईसा मसीह के जन्म की याद दिलाता है, जिन्होंने प्रेम, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि एम.डी. प्रोफेसर मनहर अरोड़ा रहे। प्राचार्या कीर्ति शर्मा ने अपने प्रेरणादायक भाषण में
प्रेम, शांति और मानवता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त समूह के विभिन्न कॉलेजों के
प्राचार्य एवं निदेशक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button