पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की छात्राओं ने परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासिल किए

हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की क्कत्र डिप्लोमा इन फाइनेंशियल सर्विसेज़ सेमेस्टर-ढ्ढढ्ढ की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉप तीन स्थान हासिल करके संस्थान का नाम रोशन किया। राजदीप ने 8.09 सीजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि रीवा ने 7.73 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। समनदीप ने 7.55 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने इस शानदार उपलब्धि पर कॉमर्स और मैनेजमेंट के क्कत्र विभाग की प्रमुख श्रीमती मीनू कोहली, फैकल्टी सदस्यों और होनहार छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की लगन, दृढ़ता और सच्ची कोशिशों की सराहना की और उनके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की। इस मौके पर श्रीमती बीनू गुप्ता भी मौजूद थीं।

Related Articles

Back to top button