Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर जारी

दिल्ली: दिल्ली की हवा इन दिनों इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों की आंखों में जलन से लेकर सांस लेने में कठिनाई तक आम बात बन गई है। जैसे ही शाम ढलती है, स्मॉग की मोटी परत कई इलाकों को घेर लेती है, और यही बढ़ता संकट अब देश के शीर्ष पद्म सम्मानित डॉक्टरों को भी चिंतित कर गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्होंने देशभर के नागरिकों के लिए एक आपात स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। डॉक्टरों के इस समूह ने साफ कहा है कि दिल्ली-NCR, मुंबई और कई बड़े शहरों में एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर तक गिर चुकी है, और यह स्थिति सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल जैसी है। हवा में घुलते प्रदूषण ने खासतौर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पहले से दिल व फेफड़ों की बीमारी झेल रहे लोगों के लिए गंभीर खतरे खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button