एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में +2 के विद्यार्थियों के लिए तीन सप्ताह के लिए चलाई जा रही फ्री स्किल एनहैंसमेंट क्लासेस के समापन समारोह का आज शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी के निर्देशन में अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजे हुए सदा प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है। एपीजे एजुकेशन एवं एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया तथा उनकी सुपुत्री कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया की दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प से कॉलेज सदा प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है और विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा देने के साथ-साथ तकनीकी पक्ष में भी सुदृढ़ कर रहा है, उन्होंने कहा जो विद्यार्थी अपना कंफर्ट जोन छोड़कर स्किल इन्हैंसमैंट कक्षाएं लगाने आए हैं निश्चित रूप से उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा होगा और जिस तरह से मैं इनको मंच पर परफॉर्म करते देख रही हूं मुझे तो इनमें भविष्य के नेता दिखाई दे रहे हैं। डॉ ढींगरा ने कहा कि 2024 में कॉलेज को ON एजुकेशन तथा Acer के संयुक्त सौजन्य से ‘बैस्ट इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन एंड स्किल इन्हैंसमैंट’ के सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। वान्या ने थॉट ऑफ़ द डे प्रस्तुत किया। दिग्विजय,साइना,तन्मय,सहर,अर्णिमा ने स्किल एनहैंसमेंट क्लासेस के अनुभव सांझा करते हुए कहा की कक्षाओं में नि:संन्देह रूप में हमारा आत्मविश्वास बहुत बड़ा है और अपना सही कैरियर चुनने के लिए भी दिशा प्राप्त हुई है।
विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज की सकारात्मक ऊर्जा एवं टीचर्स के अपनत्व एवं सहयोग ने हमारे व्यक्तित्व का रूपांतरण कर दिया है आज हम जिस आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए तत्पर है वह वास्तव में इस कॉलेज की ऊर्जा का ही परिणाम है। स्किल कक्षाएं लगा रही प्रभगुण ने रसोई में उपलब्ध सामग्री से सौंदर्य बढ़ाने की तकनीक सबको बताई।कृति, हार्दिका,झलक, दृष्टि, कशिश, तमन्ना ने इंडियन क्लासिकल डांस एवं वेस्टर्न डांस का फ्यूजन प्रस्तुत किया।डिजाइन विभाग की प्राध्यापिका मैडम रजनी कुमार ने विद्यार्थियों को कॉलेज की उपलब्धियों से परिचित करवाते हुए बताया कि यह कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलों में भी अपना सर्वोपरि स्थान बनाने में सफल रहता है और भविष्य में भी अपने इसी मुकाम को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प है। अनन्या,जपुजी,गुरनीत,सिमरन ने श्रेष्ठ मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने डॉ मोनिका मोगला डॉ सिम्की देव के प्रयासों की सराहना की।