
एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के इकोनामिक्स विभाग के इकोनामिक्स फोरम द्वारा “कनेक्ट एंड कन्वर्स” इंटरैक्शन सत्र का आयोजन

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के सभी विभाग विद्यार्थियों को समयानुसार ज्ञान प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।इसी श्रृंखला में इकोनामिक्स विभाग के ‘इकोनामिक्स फोरम’ द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु आपसी मिलन, विचारों के आदान-प्रदान और मजबूत अकादमिक संपर्क बनाने के उद्देश्य से “कनेक्ट एंड कन्वर्स”शीर्षक से एक इंटरैक्शन सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरने एवं उनमें समयानुसार जागरूकता लाने के लिए ऐसे आयोजन करवाते रहना बहुत ही जरूरी है। डॉ ढींगरा ने कहा ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी न केवल अपना पक्ष रखते हैं बल्कि विषय विशेषज्ञों के पक्ष को समझने की कोशिश भी करते हैं।इस अवसर पर इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुप्रीत तलवाड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि हुए उन्हें पाठ्यक्रम से हटकर और बॉक्स से बाहर सोचने के महत्त्व तथा करियर निर्माण में विभिन्न कौशलों को सीखने की आवश्यकता को अधिमानता देनी होगी।
सत्र के दौरान अर्थशास्त्र फोरम के पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया गया:
अध्यक्ष:सुश्री गुरलीन कौर
उपाध्यक्ष सुश्री सृष्टि
सचिव: श्री राजवीर सिंह
कोषाध्यक्ष: सुश्री पूर्वा
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष गुरलीन कौर और कोषाध्यक्ष पूर्वा द्वारा इकोनॉमिक्स विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. सिम्की देव और मैडम आरती गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
सत्र को रोचक और ज्ञानवर्द्धक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया:
1. अर्थशास्त्र के मुख्य शब्दों के साथ कविता पाठ
2. अर्थशास्त्र पर पहेलियाँ
3. फोटोग्राफिक मेमोरी
4. सुडोकू चैंपियन
5. अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ढींगरा ने की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुश्री गुरलीन कौर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया



