
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के बी.वॉक (कॉस्मेटोलॉजी) के विद्यार्थियों के लिए मेकअप कार्यशाला का आयोजन

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बी.वॉक कॉस्मेटोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए प्रोफेशनल ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष मेकअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एंथिया मेकओवर, मॉडल टाउन, जालंधर में आयोजित की गई।कार्यशाला के विषय पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मेकओवर से जुड़े विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान बहुत ही जरूरी है केवल क्लासरूम टीचिंग उनके लिए काफी नहीं है, इसलिए समय-समय पर फैशन मेकओवर विभाग के प्राध्यापक विभिन्न विषयों को लेकर कार्यशालाओं का आयोजन करते ही रहते हैं।इस
कार्यशाला के दौरान मेकअप की आवश्यक तकनीकों, त्वचा की तैयारी, बेस एप्लीकेशन, आई मेकअप, कंटूरिंग और हाइलाइटिंग के साथ-साथ प्रोफेशनल मेकअप उत्पादों और उपकरणों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों को वर्तमान ब्यूटी ट्रेंड्स, व्यावसायिक कार्यप्रणाली तथा मेकअप में रचनात्मकता और सटीकता के महत्व को समझने का अवसर मिला।
इस कार्यशाला का संचालन एंथिया मेकओवर, जालंधर की ओनर प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटी एक्सपर्ट एंथिया द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया और प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।कार्यशाला को विद्यार्थियों की ओर से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस कार्यशाला ने उन्हें प्रोफेशनल ब्यूटी इंडस्ट्री का बहुमूल्य अनुभव प्रदान किया और अपनी कौशल क्षमता व आत्मविश्वास को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।डॉ ढींगरा ने कार्यशाला की सफलता के लिए फैशन मेकओवर विभाग की प्राध्यापिका मैडम मीनल संधू के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में अन्य विषयों पर भी वर्कशॉप्स करवाने का प्रयास करती रहें।



