
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में NSS@24:24 थीम के अंतर्गत एक्ट आफ सर्विस की मुहिम के समापन-समारोह का आयोजन

ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर की एनएसएस इकाई द्वारा एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक्ट ऑफ सर्विस को समर्पित NSS@24:24’ थीम के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचाते हुए समापन-समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस की टीम ने जिस तरह दिन रात लगा कर निर्धारित 24 सेवा को समर्पित गतिविधियों में भाग लिया है वह वास्तव में अपने आप में एक उदाहरण है और कालेज के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने वाली है।उन्होंने NSS@24:24 की थीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि यह 24 गतिविधियां निश्चित रूप से विद्यार्थियों में सेवा भाव,समभाव उत्पन्न करते हुए एक सुखद भविष्य की नींव का कार्य करेंगी ।24 गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कैंपस क्लीनअप ड्राइव,ड्राई एंड वेट वेस्ट अवेयरनेस, लाइब्रेरी असिस्टेंटस, नोटिस बोर्ड को सजाना, टीचर्स के प्रति आदर भाव प्रस्तुत करना, कॉलेज में कार्यरत सभी स्टाफ को थैंक यू कार्ड देना, कॉलेज में काम करने वाले माली को ब्रेक देना, जूनियर्स को सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना, जूनियर्स के साथ फनी एक्टिविटीज करना,पौधों को पानी देना, मालियों को फुर्सत से बिठाकर हाइड्रेशन ब्रेक देना,वुडन वेस्ट डिस्पोजेबल ड्राइव चलाना,फालतू में जलने वाली लाइट्स को बंद करना, कॉलेज के लॉन की मेंटेनेंस में अपना योगदान देना, एंटी ड्रग अवेयरनेस रैली निकालना, पोस्ट कैंपेन के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता लाना और जंक फूड ना खाते हुए घर के खाने को भी अधिमानता देना, 30 मिनट के लिए एरोबिक्स सेशन चलाना, फिटनेस चैलेंज देना और इस दौरान विद्यार्थियों से डोनेशन इकट्ठी करके जरूरतमंदों में मुफ्त बांटने की पहल भी की।फन गेम्स में बी-डिज़ाइन के विद्यार्थी तेगवीर ने 98 पुश-अप्स में बने विजेता,बीबीए के अश्मित बुद्धिराजा 120 डैड लिफ्ट के साथ जीते,बीएफए की छात्रा दिया तलवाड़ 5 मिनट प्लैंक में प्रथम स्थान पर रही।डॉ ढींगरा ने एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में करवाई जाने वाली इन 24 गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए एनएसएस विंग की डीन डॉ सिम्की देव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा आज में भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर कर उनको हमेशा प्रेरित करती रहें।



