Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय पंजाबी दिवस’

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यालय में ‘अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी दिवस’ मनाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। पंजाबी विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेते हुए ‘अपने हत्थीं पंजाबी पैंती’, ‘इक लिखत पंजाब दे नाम’, ‘इक मिनट पंजाबी’ और ‘मेरा दस्तखत मेरी पंजाबी’ इत्यादि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पंजाबी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इसके अतिरिक्त पंजाबी भाषा को समर्पित कविता-गायन गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने कविताएँ एवं लोकगीत गाकर पंजाबी भाषा बोलने, पढ़ने व लिखने का संदेश दिया। विद्यालय के स्टाफ़ ने भी पंजाबी भाषा में हस्ताक्षर करके गर्व की अनुभूति की।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने भी पंजाबी भाषा में हस्ताक्षर करते हुए विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा और इसकी विरासत को सँभालने के लिए जागरूक होने का संदेश दिया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी दिवस’ की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button