
एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में सीबीपी ‘कौशल -विकास’ पर सीबीएसई वर्कशॉप”

एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में सीबीपी ‘कौशल-विकास’ पर सीबीएसई वर्कशॉप करवाई गई जो कि कक्षा 9 की सीबीएसई की ‘कौशल-विकास’ पाठ्य पुस्तक पर आधारित थी , जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यशाला का संचालन प्रख्यात संसाधन व्यक्तियों श्री रंजीत सिंह प्रधानाचार्य, संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल, खियाला, जालंधर
और सुश्री श्वेता चाबा, कौशल समन्वयक, एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर, जालंधर द्वारा किया गया । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ‘कौशल विकास’ पाठ्यपुस्तक के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षित करना था।
इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कैसे विद्यार्थियों में रोजगारपरक कौशल, जीवन कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का विकास किया जाए। यह भी समझाया गया कि कौशल शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने का माध्यम है। कार्यशाला का संदेश था कि प्रत्येक शिक्षक विद्यार्थियों में कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना जागृत करे।
स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कंवलजीत सिंह रंधावा तथा मुख्याध्यापिका एवं अकादमिक समन्वयक श्रीमती संगीता भाटिया,श्री राजीव बुद्धिराजा
एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, यू.ई.-2
अर्बन एस्टेट, फेज़-2 तथा श्रीमती परविंदर वालिया
एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, कपूरथला
मॉल रोड, कपूरथला ने संसाधन व्यक्तियों के बहुमूल्य योगदान और इतनी शानदार एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित करने के लिए उनकी सराहना की। आभार के प्रतीक के रूप में, संसाधन व्यक्तियों को प्लांटर्स और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



