
*एसोसिएशन ऑफ़ कंसल्टैंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज़ ( ऐकोस ) के पदाधिकारिओं ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को किया सम्मानित*
ऐसोशिऐशन आफ कंसल्टेंट्स फार ओवरसीज स्टडीज के पदाधिकारिओं ने प्रधान सतबीर सिंह भाटिआ के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह जी से मुलाक़ात कर, उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके लाइसेंस नवीकरण के काम में तेजी लायी जाएगी और किसी भी तरह की दिक़्क़तों और रुकावटों को दूर किया जायेगा। इस मौके पर उप प्रधान आशीष आहूजा, महासचिव दविंदर कुमार, वेंकट रमन और परमजीत सिंह भी उपस्तिथ रहे।