

दिल्ली; अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार, 10 नवंबर को भी क्रूड ऑयल के भाव में कमजोरी बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने की उम्मीदों ने तेल बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद निवेशकों को लग रहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई आगे बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।बाजार में आई इस गिरावट के बीच ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड करीब 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच संभावित तनाव कम होना है। व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी के साथ बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है लेकिन वह संघर्ष को जल्द समाप्त करना चाहता है।



