
दिल्ली; आम आदमी की रसोई के बाद अब लॉन्ड्री का बजट भी बिगड़ने वाला है. एफएमसीजी दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने सबसे लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड्स – Surf Excel, Rin और Wheel की कीमतों में 11% तक की बढ़ोतरी कर दी है कंपनी ने बढ़ती कच्चे माल की लागत और अपने मार्जिन पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है अलग-अलग पैक साइज के हिसाब से कीमतों में 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक का इजाफा हुआ है जानिये आपके घर में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट और साबुन अब कितने महंगे हो गए हैं हिंदुस्तान यूनिलीवर ने Surf Excel के क्विक वॉश, ईजी वॉश और डिटर्जेंट बार सभी के रेट्स बढ़ा दिए हैं Quick Wash की कीमत 235 से बढ़कर अब 245 रुपये हो गई है. यानी इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है वहीं 500 ग्राम के Quick Wash का दाम 123 से बढ़कर 128 रुपये हो गया है यानी इसमें 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जबकि 1 किलो वाले Easy Wash की कीमत में 5 रुपये का इजाफा हुआ है इसकी कीमत अब 167 से बढ़कर 172 रुपये हो गई है आधा किलो वाले Easy Wash के पैकेट के दाम में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 85 से बढ़कर 87 रुपये इसका दाम हो गया है



