

बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी सरगर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की गिरफ्तारी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दक्षिण परगना जिले की कैनिंग पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक परेश राम दास को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, विधायक मुंबई जाने की तैयारी में थे, तभी बारुईपुर जिला पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।बारुईपुर पुलिस ने 9 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर परेश राम दास को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि विधायक मुंबई जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है। हालांकि, अदालत में पेशी और रिमांड को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



