Sliderराष्ट्रिय

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या

दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। यह मामला पार्किंग विवाद को लेकर हुआ, जिसमें विवाद बढ़ने के बाद हमलावरों ने आसिफ पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है जब आसिफ कुरैशी दिनभर का काम निपटाकर अपने घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि किसी ने स्कूटी उनके मकान के मुख्य गेट के ठीक सामने खड़ी कर रखी है। उन्होंने स्कूटी को हटाने के लिए कहा, लेकिन जवाब में बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद बात इतनी बिगड़ी कि कुछ लोगों ने मिलकर आसिफ पर धारदार नुकीली चीज़ से हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button