पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की छात्राओं ने रेडक्रास कैंप सोलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीती ओवरआल ट्राफी

इंडियन रैडक्रास सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच द्वारा सोलन में राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया। हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने इस कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं ने ग्रुप सांग, फोक सांग तथा कविता उच्चारण में प्रथम स्थान तथा भांगड़ा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ओवरआल ट्राफी अपने नाम की। पंजाब के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की कुल 8 टीमों ने इस कैंप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर रैडक्रास सोसाइटी एचएमवी की एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, संगीत गायन विभागाध्यक्षा डॉ. प्रेम सागर, डॉ. संदीप कौर, श्रीमती अमनप्रीत कौर, श्रीमती सुरभि, श्री प्रद्युमन, श्री सन्नी व श्री अजय कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button